Microsoft India का मुनाफा FY24 में 38% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 18% का उछाल

वित्त वर्ष 2024 में Microsoft India का रेवेन्यू 22891.58 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 19353.79 करोड़ रुपये से 18.28 फीसदी अधिक है। प्रोडक्ट्स की बिक्री से रेवेन्यू 3854.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, सर्विसेज से रेवेन्यू 16530.88 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) ने वित्त वर्ष 2024 के नतीजों की घोषणा की है।

ग्लोबल टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) ने वित्त वर्ष 2024 के नतीजों की घोषणा की है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 38.44 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 898 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 648.67 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि उसके मुनाफे में इस उछाल की वजह क्लाउड एडॉप्शन और इंप्लीमेंटेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक्सपेरिमेंट में लगातार बढ़ोतरी है।

Microsoft India का रेवेन्यू 18.28 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का रेवेन्यू 22891.58 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 19353.79 करोड़ रुपये से 18.28 फीसदी अधिक है। प्रोडक्ट्स की बिक्री से रेवेन्यू 3854.70 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, सर्विसेज से रेवेन्यू 16530.88 करोड़ रुपये रहा।


कंपनी ने कहा कि सर्विस और अन्य रेवेन्यू में क्लाउड-बेस्ड सॉल्यूशन शामिल हैं जो ग्राहकों को Microsoft Office 365, Microsoft Azure, Microsoft Dynamics 365 और Xbox Live जैसे सॉफ्टवेयर, सर्विसेज, प्लेटफॉर्म और कंटेंट प्रदान करते हैं, सॉल्यूशन सपोर्ट, और कंसल्टिंग सर्विसेज। इस बीच, कंपनी का एडवर्टाइजमेंट प्रमोशनल एक्सपेंस सालाना आधार पर 13.77 फीसदी घटकर 320.80 करोड़ रुपये रह गया।

माइक्रोसॉफ्ट साल 1988 में भारत में इनकॉर्पोरेट हुई है और प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसके प्रोडक्ट्स में ऑपरेटिंग सिस्टम, क्रॉस-डिवाइस प्रोडक्टिविटी एप्लिकेशन, सर्वर एप्लिकेशन, बिजनेस सॉल्यूशन एप्लिकेशन, डेस्कटॉप और सर्वर मैनेजमेंट टूल्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टूल्स और वीडियो गेम शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर हो रहे अहम विकास के साथ आने वाले अवसर को लेकर बुलिश है, क्योंकि देश में ग्लोबल AI टैलेंट का लगभग 16 फीसदी हिस्सा है।

फरवरी में अपनी एनुअल इंडिया विजिट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव सत्य नडेला ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और टेक्नोलॉजी दिग्गज अपनी जीडीपी ग्रोथ में AI के योगदान के परसेंटेज पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।