MRF Q3 Result : दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% बढ़कर 175 करोड़ पर, 3 रुपये के डिविडेंट का ऐलान

दिसंबर तिमाही में MRF लिमिटेड के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 149.39 करोड़ रुपये था। MRF लिमिटेड ने आज गुरुवार को को शेयर बाजारों यह जानकारी दी

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टायर बनाने वाली कंपनी MRF लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

MRF Q3 Result : टायर बनाने वाली कंपनी MRF लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एमआरएफ लिमिटेड ने आज गुरुवार को को शेयर बाजारों यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 149.39 करोड़ रुपये था। आज NSE पर MRF लिमिटेड के शेयरों में 3.55 फीसदी की गिरावट आई है और यह 89,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

रेवेन्यू भी बढ़ा

दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5,644.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,920.13 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कुल खर्च भी इस अवधि में बढ़कर 5,484.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में 4,787.33 करोड़ रुपये रहा था।


3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

एमआरएफ लिमिटेड ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 30 प्रतिशत के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इसके अलावा निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2023 से पांच साल की अवधि के लिए अपने मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मामेन को वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने आगे कहा कि पोस्टल बैलेट के जरिए फिर से नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।