Natco Pharma का पहली तिमाही में मुनाफा कई गुना बढ़कर हुआ 320.4 करोड़ रुपये, आय हुई डबल

Natco Pharma का मुनाफा जून 2021 की तिमाही में 75 करोड़ रुपये से बढ़कर जून 2022 की तिमाही में 320 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत पहली तिमाही में Natco Pharma ने कुल 29.1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया

नैटको फार्मा लिमिटेड (Natco Pharma Ltd) ने मंगलवार को अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में इजाफा देखने को मिला है। फार्मास्युटिकल वर्टिकल से आय में बढ़ोत्तरी के चलते 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा कई गुना वृद्धि के साथ 320.4 करोड़ रुपये रहा।

नैटको फार्मा ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 75 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा कमाया था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 884.6 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्तीय साल की जून तिमाही में कंपनी की आय 410.3 करोड़ रुपये रही थी।


वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की फार्मा सेगमेंट से आय बढ़कर 883.6 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्तीय साल की जून तिमाही में कंपनी की फार्मा सेगमेंट से आय 409.7 करोड़ रुपये रही थी। इस आय में एक सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत कंपनी की सहायक कंपनी Natco Pharma (Canada) को मिले सेटलमेंट क्लेम की राशि का भी समावेश है।

MOTHERSON की कंसोलिडेटेड नेट सेल्स सालाना 9% बढ़कर हुई 17,614.71 करोड़ रुपये

नैटको ने कहा, "जून तिमाही के दौरान अमेरिका को लेनलीडोमाइड उत्पाद (Lenalidomide product) की निर्यात बिक्री का कारोबार की आय और मुनाफे में बड़ा योगदान रहा" जबकि डोमेस्टिक फॉर्मूलेशन कारोबार स्थिर बना रहा।

कंपनी ने कहा कि एग्रोकेमिकल्स वर्टिकल ने 1 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो एक साल पहले की तिमाही में 60 लाख रुपये थी। पहली तिमाही में कुल खर्च 533.1 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 336.3 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान सेवानिवृत्ति योजनाओं से जुड़ी एकमुश्त लागत भी शामिल थी। इसके अलावा प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए आरएंडडी लागत सामान्य से अधिक रही।

नैटको ने कहा कि कंपनी ने 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत कुल 29.1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 3.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।