Nazara Technologies Q4 Result : मार्च तिमाही में 18% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 65% का उछाल

पूरे FY23 की बात करें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 39 फीसदी बढ़कर 39.4 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इस दौरान राजस्व 76% बढ़कर 1,091 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। तिमाही के दौरान कुल खर्च एक साल पहले 174 करोड़ रुपये से बढ़कर 281 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 09, 2023 पर 9:00 PM
नजारा टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Nazara Technologies Q4 Result : नजारा टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.2 फीसदी बढ़कर 2.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला कंसोलिडेटेड राजस्व 65 फीसदी बढ़कर 289.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 175.1 करोड़ रुपये था।

पूरे FY23 में कैसा रहा प्रदर्शन

पूरे FY23 की बात करें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 39 फीसदी बढ़कर 39.4 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इस दौरान राजस्व 76% बढ़कर 1,091 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।


तिमाही नतीजों से जुड़े आंकड़े

हालांकि, तिमाही आधार पर मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 84 फीसदी की गिरावट आई और राजस्व 8 फीसदी घट गया है। तिमाही के दौरान कुल खर्च एक साल पहले 174 करोड़ रुपये से बढ़कर 281 करोड़ रुपये हो गया। एडवरटाइजमेंट और प्रमोशनल खर्च एक साल पहले के 51.6 करोड़ रुपये से 47.3 करोड़ रुपये हो गया। कर्मचारियों का खर्च एक साल पहले के 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 करोड़ रुपये हो गया।

आज 4.41 फीसदी उछले शेयर

आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 4.41 फीसदी की रैली देखी गई और यह NSE पर 591 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। सभी प्रमुख सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ के चलते Nazara Technologies के एनुअल रेवेन्यू ने 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 100 करोड़ रुपये के पार चला गया है। FY23 में गेमिंग से कुल राजस्व का 37% हिस्सा आया है, जबकि 49 फीसदी राजस्व eSports से और शेष AdTech से आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।