NBCC (India) Q4 results : मार्च तिमाही में 205% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

मार्च तिमाही में NBCC (India) का कंसोलिटेडेट नेट प्रॉफिट 205 फीसदी बढ़ा है और यह 108 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 35.39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज 29 मई को कंपनी के शेयरों में 1.31 फीसदी की तेजी देखी गई है

अपडेटेड May 29, 2023 पर 8:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनबीसीसी इंडिया (NBCC India) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

NBCC (India) Q4 Results : पब्लिक सेक्टर कंपनी एनबीसीसी इंडिया (NBCC India) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिटेडेट नेट प्रॉफिट 205 फीसदी बढ़ा है और यह 108 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 35.39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 14.28 फीसदी बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,441 करोड़ रुपये था।

आज 29 मई को कंपनी के शेयरों में 1.31 फीसदी की तेजी देखी गई है और यह स्टॉक NSE पर 42.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

डिविडेंड का ऐलान


रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर के पेड-अप इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू पर 0.54 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (टीडीएस की कटौती के अधीन) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। एजीएम में घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर फाइनल डिविडेंड (यदि घोषित किया जाता है) का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने SIDBI के साथ किया है समझौता

अप्रैल 2023 में एनबीसीसी इंडिया ने कहा कि उसने पूरे भारत में अपनी प्रॉपर्टी के डेवलपमेंट वर्क के लिए SIDBI के साथ एक समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि समझौते पर एनबीसीसी के CGM (इंजीनियरिंग) प्रदीप शर्मा और सिडबी के DGM मानस रंजन हाटी ने दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।