नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट (Network18) का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू सितंबर 2022 साल-दर-साल तिमाही के आधार पर 12% बढ़ा है। कंपनी की ग्रोथ में सबसे बड़ी हिस्सेदारी एंटरटेनमेंट वर्टिकल की रही। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फिस्कल ईयर 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 1549 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1387 करोड़ रुपए था।
चुनौती भरे माहौल के बावजूद Network18 के ऑपरेटिंग रेवन्यू की ग्रोथ 12% रही। महंगाई दर ज्यादा रहने और कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट की वजह से विज्ञापनों पर होने वाला खर्च घटा है। इसके साथ ही नए प्रोडक्ट खासतौर पर FMCG के नए उत्पाद मार्केट में आने से भी विज्ञापनों पर खर्च कम हुआ है।
स्टार्टअप और ई-कॉमर्स कंपनियां भी विज्ञापन देने में हिचक रही हैं जिसकी वजह से मुश्किल हालात थे। कंपनी के रेन्वेयू ग्रोथ और मुनाफे पर मैक्रो फैक्टर्स का भी असर हुआ। नेटवर्क 18 का कंसॉलिटेडेड ऑपरेटिंग EBITDA साल-दर-साल आधार पर 87% घटकर सितंबर 2022 तिमाही में सिर्फ 32 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 253 करोड़ रुपए था।
Network18 ने कहा है कि वह अपने कई बिजनेस में आगे निवेश करती रहेगी। हालांकि इस इनवेस्टमेंट की वजह से कंपनी के प्रॉफिट पर असर होगा क्योंकि निवेश से कंपनी की कॉस्ट बढ़ जाएगी। TV18 के दो नेशनल न्यूज चैनल CNN News18 अंग्रेजी में और News18 India हिंदी में नंबर वन चैनल बन गया है।