New India Assurance Q3 Result: कंपनी का Q3 में मुनाफा 5% गिरकर रहा 715 करोड़ रुपये

New India Assurance Q3 Result: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए 715 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी को अंडरराइटिंग घाटे के कारण दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 4.5% की गिरावट का सामना करना पड़ा

अपडेटेड Feb 10, 2024 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
New India Assurance की कुल आय 2023-24 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 10,630 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 9,746 करोड़ रुपये रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    New India Assurance Q3 Result: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (The New India Assurance Company Ltd) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। कंपनी को अंडरराइटिंग घाटे के कारण दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 4.5% की गिरावट का सामना करना पड़ा। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा घटकर 715 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 749 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। न्यू इंडिया एश्योरेंस ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि सामान्य बीमाकर्ता (general insurer) की कुल आय 2023-24 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 10,630 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की आय 9,746 करोड़ रुपये रही थी।

    रिपोर्ट की गई तिमाही के दौरान कुल प्रीमियम बढ़कर 10,665 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह 9,243 करोड़ रुपये रहा था।

    बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स ने हिट किया फ्रेश हाई, 50 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 44% तक चढ़े


    हालाँकि तीसरी तिमाही के दौरान  New India Assurance Company  का अंडरराइटिंग घाटा 1,100 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,390 करोड़ हो गया। अंडरराइटिंग घाटे से पता चलता है कि बीमाकर्ता द्वारा प्राप्त की गई प्रीमियम की रकम से खर्चों और भुगतान किए गए क्लेम की रकम से कम थी।

    तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 10,337 करोड़ हो गया। जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,962 करोड़ रुपये रहा था।

    एनएसई पर ये शेयर शुक्रवार को 13.45 रुपये या 4.42 प्रतिशत गिरकर 290.05 के स्तर पर बंद हुआ। लेकिन पिछले 1 हफ्ते में इसमें 20.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 31.44 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 172.17 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 324.70 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 84.55 रुपये रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।