NTPC Q1 Result: मुनाफा 15.50% बढ़कर 3,977.77 करोड़ रुपए पर पहुंचा, आय 44% बढ़ी

पहली तिमाही में कंपनी का एवरेज टैरिफ सालाना आधार पर 3.73 रुपए प्रति यूनिट से बढ़कर 4.57 रुपए प्रति यूनिट पर आ गया है

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने यह भी बताया है कि पहली तिमाही में उसके कैप्टिव कोल माइन से होने वाले कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर 66.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

सरकारी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी NTPC ने आज 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15.50 फीसदी की बढ़त के साथ 3977.77 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 3,443.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

30 जून को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 44.46 फीसदी से बढ़कर 43,177.14 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 29,888.02 करोड़ रुपये पर रही थी।

NTPC ने बताया है कि सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड बेसिस पर पहली तिमाही में कंपनी की स्थापित क्षमता में 3029.20 MW की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी अवधि में कंपनी की कमर्शियल उत्पादन क्षमता में सालाना आधार पर 4,599.20 MW की बढ़ोतरी हुई है।


कंपनी ने यह भी बताया है कि पहली तिमाही में उसके कैप्टिव कोल माइन से होने वाले कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर 66.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इस अवधि में अपनी कैप्टिव कोल माइन से 41 लाख MMTकोयले का उत्पादन किया है।

Indian Oil Q1 results : कंपनी को पहली तिमाही में हुआ 1992 करोड़ रुपए का घाटा, आय में 63% का उछाल

पहली तिमाही में कंपनी का एवरेज टैरिफ सालाना आधार पर 3.73 रुपए प्रति यूनिट से बढ़कर 4.57 रुपए प्रति यूनिट पर आ गया है। जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा 7438.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 9082.3 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि एबिटडा मार्जिन 28.6 फीसदी से घटकर 23.7 फीसदी पर आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।