NTPC Q1 Results: जून तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, बाजार के अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

NTPC Q1 Results: अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13.5 फीसदी बढ़कर 44,419.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.14 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 396.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 5:21 PM
पावर जनरेशन कंपनी NTPC ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

NTPC Q1 Results: पावर जनरेशन कंपनी एनटीपीसी ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 4,511 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,066 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।  कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.14 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 396.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रुपये है।

NTPC के Q1 नतीजे अनुमान से बेहतर

अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13.5 फीसदी बढ़कर 44,419.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं। छह ब्रोकरेज कंपनियों के मनीकंट्रोल पोल के अनुसार एनटीपीसी को जून तिमाही में 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ 4,733 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट होने की उम्मीद थी।


वहीं, रेवेन्यू 0.07 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 43,424 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही में 39,122 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

एनालिस्ट को उम्मीद है कि बिजली उत्पादन कंपनी को थर्मल और रिन्यूएबल दोनों क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स की संख्या में वृद्धि से लाभ होगा। नुवामा के विश्लेषकों ने कहा, "वित्त वर्ष 2025/26 में प्रोजेक्ट्स की बढ़ती कमीशनिंग (थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी दोनों) और CERC इंसेंटिव के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2025 में वित्त वर्ष 2024 की तुलना में बेहतर कोर RoE मिलेगा।"

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर निवेश विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त किए गए विचार और निवेश सुझाव उनके अपने हैं, न कि वेबसाइट या उसके प्रबंधन के। यूजर्स को सलाह है कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से परामर्श करें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।