Nykaa Q3 Result: नायका का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 71% गिरकर 8.5 करोड़ रुपए रहा, आमदनी में 33% का इजाफा

Nykaa का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 तिमाही में 71 फीसदी गिरकर 8.5 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 29 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में नायका का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 63% बढ़ा है

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 6:16 PM
Nykaa के शेयर 13 फरवरी को 2.68% गिरकर 150.55 रुपए पर बंद हुए हैं

Nykaa Q3 Result: नायका की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce के दिसंबर तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर रहे हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 तिमाही में 71 फीसदी गिरकर 8.5 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 29 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में नायका का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 63% बढ़ा है।

नायका का आमदनी कैसी रही?

दिसंबर 2022 तिमाही में नायका का रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़कर 1463 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1098 करोड़ रुपए थी। जबकि सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी की आमदनी 1231 करोड़ रुपए थी। फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में Nykaa का EBITDA साल-दर-साल आधार पर 78 करोड़ रुपए रहा। EBITDA मार्जिन 5.3% रहा। सितंबर 2022 तिमाही में यह 3.3% था।


दिसंबर तिमाही में कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 25% बढ़कर 635 करोड़ रुपए रहा। Nykaa का टोटल GMV (Gross Mrchandise value) साल-दर-साल आधार पर 37% बढ़कर 2797 करोड़ रुपए रहा। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, नायका का ब्यूटी एवं पर्सनल केयर GMV साल-दर-साल आधार पर 26% बढ़कर 1901 करोड़ रुपए रहा है। वहीं फैशन GMV 50% बढ़कर 724 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

कंसॉलिडेटेड GMV में फैशन GMV का हिस्सा बढ़कर 26 फीसदी हो गया है। फिस्कल ईयर 2021 की तीसरी तिमाही में यह 25 फीसदी था।

ब्यूटी एवं पर्सनल केयर वर्टिकल में यूनीक विजिटर्स की ग्रोथ 22% बढ़कर 2.40 करोड़ रही है। वहीं फैशन वर्टिकल में यूनीक विजिटर्स की ग्रोथ 18% की तेजी के साथ 1.90 करोड़ रही है।

ब्यूटी एवं पर्सनल केयर सेगमेंट में कस्टमर्स की संख्या साल-दर-साल आधार पर 27% बढ़कर 96 लाख पहुंच गई है। वहीं फैशन वर्टिकल की ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 50 फीसदी बढ़कर 24 लाख रही है।

Nykaa के शेयरों में आई गिरावट

दिसंबर 2022 तिमाही में Nykaa का खर्च 36% बढ़कर 1455 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का खर्च 1067 करोड़ रुपए था। Nykaa के नतीजे 13 फरवरी को शेयर बाजार बंद होने के बाद आया। आज Nykaa के शेयर 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 150.55 रुपए पर बंद हुए हैं। हालांकि पिछले 5 दिनों में इसके शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।