Nykaa Q4 results: नायका का शुद्ध मुनाफा 72% गिरकर 2.41 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 34% बढ़ा

Nykaa Q4 results: नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 71.83 फीसदी गिरकर 2.41 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8.56 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 33.74 फीसदी बढ़कर 1,301.72 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 24, 2023 पर 5:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nykaa के शेयर बुधवार को NSE पर 2.61% गिरकर 125.05 रुपये के भाव पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Q4 results: नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) ने बुधवार 24 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 71.83 फीसदी गिरकर 2.41 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8.56 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि Nykaa का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 33.74 फीसदी बढ़कर 1,301.72 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 973.32 करोड़ रुपये था।

    Nykaa का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 84% बढ़कर 70.60 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 38.40 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन इस तिमाही में 5.4 फीसदी रहा।

    नायका का कुल टैक्स खर्च मार्च तिमाही में 4.35 करोड़ रुपये रहा, जो इसके मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह रही। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में नायका ने 1.76 करोड़ रुपये का टैक्स बेनेफिट दिखाया था।


    यह भी पढ़ें- Adani Ports के शेयरों में मुनाफावसूली, 2% से अधिक की गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो

    इसके अलावा कंपनी की उपभोग की गई मैटेरियल लागत में सालाना आधार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरे स्रोतों से आय में गिरावट आई और अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी रही। इसके चलते मार्च तिमाही में नायका का मुनाफा गिरा है। इसके अलावा मार्च तिमाही में कंपनी की एसोसिएट के नुकसान का हिस्सा 2 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की तिमाही में कोई नुकसान नहीं हुआ था।

    नायका के नतीजे बुधवार को शेयर बाजार का कारोबार खत्म होने बाद जारी हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को एनएसई पर 2.61% गिरकर 125.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक दिन में कंपनी के शेयरों में 6.93% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 45.12% गिरा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।