Oil India Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 44% बढ़ा, रेवेन्यू 46% बढ़कर ₹9350.89 करोड़

Oil India Q1 Earnings: जून तिमाही में खर्च बढ़कर 7004.12 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4824 करोड़ रुपये के थे। कंपनी का शेयर 8 अगस्त को बीएसई पर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 612.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में ऑयल इंडिया लिमिटेड शेयर की कीमत 80 प्रतिशत मजबूत हुई है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
Oil India का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 9350.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Oil India June Quarter Result: महारत्न सीपीएसई ऑयल इंडिया लिमिटेड का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44 प्रतिशत बढ़कर 2016.30 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1399.49 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी के मालिकों को प्रॉफिट का आंकड़ा 1885.78 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जून 2023 तिमाही में यह 1426.60 करोड़ रुपये था।

ऑयल इंडिया ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 9350.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 6408.76 करोड़ रुपये था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 9581.78 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2023 तिमाही में 6578.18 करोड़ रुपये थी। खर्च बढ़कर 7004.12 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4824 करोड़ रुपये के थे।

Oil India शेयर में गिरावट


कंपनी का शेयर 8 अगस्त को बीएसई पर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 612.70 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप 99600 करोड़ रुपये है। जून 2024 के आखिर तक Oil India में सरकार के पास 56.66 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 236 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 652.50 रुपये और निचला स्तर 175.95 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 735.20 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 490.20 रुपये है। सर्किट ​लिमिट 20 प्रतिशत है।

बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 22,129.79 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 5,551.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Eicher Motors Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा, रेवेन्यू में 10% की वृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।