Eicher Motors Q1 Result: जून तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा, रेवेन्यू में 10% की वृद्धि

Eicher Motors Q1 Earnings: जून 2024 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,675 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA सालाना आधार पर 14.2 प्रतिशत बढ़कर 1,165.5 करोड़ रुपये हो गया। आयशर मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स और रॉयल एनफील्ड ब्रांड के तहत बाइक्स बनाती है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
आयशर मोटर्स के जून तिमाही नतीजे एनालिस्ट्स की उम्मीद से बेहतर रहे हैं।

Eicher Motors June Quarter Result: बुलेट बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1,101.46 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 918.34 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 4,393.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 3,986.37 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही के दौरान उसकी कुल कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,675 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,229.58 करोड़ रुपये थी। खर्चे बढ़कर 3,408.52 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 3,118.23 करोड़ रुपये के थे।

Eicher Motors का EBITDA 14% बढ़ा


आयशर मोटर्स के जून तिमाही नतीजे एनालिस्ट्स की उम्मीद से बेहतर रहे हैं। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 14.2 प्रतिशत बढ़कर 1,165.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,021 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 26.5 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो जून 2023 तिमाही में 25.6 प्रतिशत था।

NHPC Q1 Results: जून तिमाही में महज 1% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 2% की गिरावट

9 लाख रुपये का GST डिमांड ऑर्डर मिला

कंपनी ने एक अलग सूचना में शेयर बाजारों को बताया है कि उसे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ऑफिस ऑफ द असिस्टेंट कमिश्नर, रांची, झारखंड से 9 लाख रुपये का GST डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें 5.50 लाख रुपये का टैक्स, 3 लाख रुपये का ब्याज और 0.50 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। अधिकारियों ने कंपनी के जीएसटी अवेलमेंट और सप्लायर्स द्वारा उनके जीएसटी रिटर्न में दी गईं डिटेल्स में अंतर के कारण जीएसटी की मांग की है।

शेयर में गिरावट

8 अगस्त को आयशर मोटर्स का शेयर मामूली गिरावट के साथ 4578.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 36 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Cochin Shipyard Q1 Results: जून तिमाही में 77% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 62% का उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।