Oil India Q3 results : ऑयल इंडिया को दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा, 10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में Oil India को 1,746.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट हुआ है। यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ है। पिछले साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,244.90 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Feb 12, 2023 पर 9:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Oil India Q3 results : सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 1,746.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट हुआ है। यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ है। पिछले साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,244.90 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि कच्चे तेल एवं गैस के उत्पादन एवं बिक्री से होने वाली आय बढ़ने से हुई है।

Adani Enterprises, Nykaa और SAIL समेत इन कंपनियों के आने वाले हैं तिमाही नतीजे, चेक करें इस सप्ताह की पूरी लिस्ट

तेल व गैस के दाम बढ़ने से हुआ फायदा


तेल एवं गैस के दाम बढ़ने से कंपनी को फायदा हुआ है। OIL ने दिसंबर तिमाही में 8.1 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया जबकि इसका गैस उत्पादन 80 करोड़ घन मीटर रहा। कंपनी ने कहा, ‘तेल एवं गैस उत्पादन की बेहतर कीमत मिलने और इनका उत्पादन बढ़ने से कंपनी को अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ हुआ है।’

10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

इस बीच कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 10 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके पहले कंपनी प्रति शेयर 4.50 रुपये का लाभांश दे चुकी है। इस तरह मौजूदा वित्त वर्ष में कुल डिविडेंड 14.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।