Page Industries Q2 : सितंबर तिमाही में 7% घटा मुनाफा, रेवेन्यू भी फिसला

Page Industries ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू 1,125.13 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 1,228.20 करोड़ रुपये से 8.39 फीसदी कम है। आज कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और इस समय यह 38,276 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 2:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पेज इंडस्ट्रीज ने आज 9 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Page Industries Q2 : पेज इंडस्ट्रीज ने आज 9 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 150.27 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 162.12 रुपये की तुलना में 7.3 फीसदी कम है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और इस समय यह 38,276 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पेज इंडस्ट्रीज ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू 1,125.13 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही के 1,228.20 करोड़ रुपये से 8.39 फीसदी कम है। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वी.एस. गणेश ने कहा, "हमारा भरोसा है कि ये चुनौतियां कुछ समय के लिए हैं और हम एक हेल्दी ऑपरेटिंग मार्जिन के साथ टेक्नोलॉजी में निवेश करना, ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाना और बिजनेस का विस्तार करना जारी रखेंगे।"


आउटलुक

सस्टेनेबल, लॉन्ग टर्म विस्तार पर फोकस के साथ कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी स्टेबल बनी हुई है। यह एप्रोच कंज्यूमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, कंपनी के प्रोडक्ट ऑफरिंग में विविधता लाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनाने के लिए बनाया गया है। कंपनी डिसिप्लिन कॉस्ट मैनेजमेंट और कंपनी की सप्लाई चेन को ऑप्टिमाइज करके कंपनी की मार्केट पोजीशन को मजबूत करने और ऑपरेशनल प्रॉफिटेबिलिटी को संरक्षित करने के लिए डेडिकेटेड है।

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है, जिसमें प्रमुख शहरों के साथ-साथ टियर 2 और 3 लोकेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी कंज्यूमर्स की बदलती खरीदारी जरूरतों के अनुसार ई-कॉमर्स के माध्यम से ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के बारे में

पेज इंडस्ट्रीज भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान, कतर, मालदीव, भूटान और संयुक्त अरब अमीरात में जॉकी ब्रांड के मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए जॉकी इंटरनेशनल इंक (USA) का एक्सक्लुसिव लाइसेंसधारी है। पेज इंडस्ट्रीज भारत में स्पीडो ब्रांड के मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए स्पीडो इंटरनेशनल लिमिटेड का एक्सक्लुसिव लाइसेंसधारी भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।