Power Finance Corp का मुनाफा 27% बढ़ा, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

Power Finance Corp Q2 Result : जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27 फीसदी बढ़कर 6628.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,229.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 9:50 PM
Story continues below Advertisement
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Power Finance Corp Q2 Result : सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27 फीसदी बढ़कर 6628.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,229.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आज 8 नवंबर को यह स्टॉक 0.095 फीसदी की बढ़त के साथ 263.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 22,403.69 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,344.39 करोड़ रुपये थी। कंसोलिडेटेड लोन एसेट बुक 9 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई और 30 सितंबर 2023 तक 9,23,724 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 30 सितंबर 2022 तक 7,71,119 करोड़ रुपये थी। इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


लगातार और एक्टिव रिजॉल्यूशन एफर्ट्स के कारण कंसोलिडेटेड नेट एनपीए (बैड लोन) 1 फीसदी से नीचे पहुंच गया और अप्रैल-सितंबर 2022 में 1.27 प्रतिशत से अप्रैल-सितंबर 2023 में 0.98 प्रतिशत पर है।

डिविडेंड का ऐलान

पीएफसी की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) परमिंदर चोपड़ा ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए एक और सफल तिमाही दी है। इस तिमाही में हमारे निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 4.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।” पीएफसी ने 30 सितंबर, 2023 तक 70,499 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और लेट पेमेंट सरचार्ज स्कीम के तहत 31,508 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।