Get App

Power Grid Q2 Result : सितंबर तिमाही में 3.6% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Power Grid Q2 Result : ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,267.07 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 11,150.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.04 फीसदी अधिक है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में रिपोर्ट किए गए ₹11,048.1 करोड़ के मुकाबले ऑपरेशनल रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़ा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:06 PM
Power Grid Q2 Result : सितंबर तिमाही में 3.6% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज 7 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Power Grid Q2 Result : पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आज 7 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.59 फीसदी बढ़कर 3,781.42 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,650.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3597.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 फीसदी अधिक रहा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का खर्च पहले के मुकाबले कम रहा, जिसके चलते मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी को हायर टैक्स भी चुकाना पड़ा है। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,267.07 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 11,150.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.04 फीसदी अधिक है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में रिपोर्ट किए गए ₹11,048.1 करोड़ के मुकाबले ऑपरेशनल रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़ा है।

Q2FY24 में पावरग्रिड का EBITDA 5.1 फीसदी बढ़कर ₹9,908.4 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹9,425.9 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 87.9 फीसदी रहा, जबकि Q2FY23 में यह 84.5 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें