PNB Share Price: Q3 में तीन गुना बढ़ा मुनाफा, रेड से ग्रीन जोन में आए शेयर

पब्लिक सेक्टर के बैंक PNB के लिए दिसंबर तिमाही काफी शानदार रही। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में इसका मुनाफा तीन गुना बढ़ गया और एसेट क्वालिटी में भी अच्छा-खासा सुधार दिखा। नतीजे सामने आने के बाद एकाएक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह रेड जोन में से एक बार फिर से ग्रीन जोन में पहुंच गया

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पब्लिक सेक्टर के बैंक PNB के लिए दिसंबर तिमाही काफी शानदार रही। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में इसका मुनाफा तीन गुना बढ़ गया और एसेट क्वालिटी में भी अच्छा-खासा सुधार दिखा। नतीजे सामने आने के बाद एकाएक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह रेड जोन में से एक बार फिर से ग्रीन जोन में पहुंच गया। BSE पर आज यह 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 104.61 रुपये के भाव (PNB Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.41 फीसदी टूटकर 100.70 रुपये तक आ गया था और आज 106.10 रुपये के भाव तक ऊपर पहुंचा था।

    PNB के FY24Q3 रिजल्ट्स की खास बातें

    पंजाब नेशनल बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में 253.49 फीसदी उछलकर 2,222.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका ग्रॉस एनपीए भी इस दौरान 9,76 फीसदी से फिसलकर 6.24 फीसदी पर आ गया। इसके अलावा नेट एनपीए भी सुधरकर 3.30 फीसदी सुधरकर 0.96 फीसदी पर आ गया। बैंक की ब्याज से नेट इनकम (NII) 12.13 फीसदी बढ़कर 10,293 करोड़ रुपये, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10.75 फीसदी उछलकर 6,331 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके क्रेडिट कॉस्ट में सुधार दिखा और यह 0.61 फीसदी सुधरकर 1.26 फीसदी पर आ गया। इसका प्रोविजन कवरेज रेश्यो (PCR) 9.11 फीसदी सुधरकर 94.28 फीसदी, स्लिपेज रेश्यो 1.36 फीसदी सुधरकर 0.81 फीसदी और ग्लोबल बिजनेस 10.82 फीसदी बढ़कर 22,90,742 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान CASA (करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) भी 6 फीसदी बढ़कर  5,47,516 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


    दो दिन में 9% टूटकर संभला IDFC First Bank, अब आगे क्या है रुझान

    शेयरों की कैसी है हालत

    पंजाब नेशनल बैंक के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद एक साल के हाई के फिर करीब पहुंच गए। दो दिन पहले 23 जनवरी 2024 को यह एक साल के हाई 107.84 रुपये पर पहुंचा था। पिछले साल 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 44.41 रुपये पर था यानी कि 10 महीने में यह 143 फीसदी उछलकर एक साल के हाई पर पहुंचा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।