RBL Bank Q1 Result: घाटे से मुनाफे में आया बैंक, ब्याज आय में दिखी 6% की बढ़त

पहली तिमाही में बैंक को 201.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में बैंक को 459.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 6:05 PM
रुपये में देखे तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 2,728.4 करोड़ रुपये से घटकर 2,536.87 करोड़ रुपये पर रहा है।

RBL Bank Q1 Result: आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पहली तिमाही में बैंक को 201.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में बैंक को 459.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जबकि CNBC-TV18 के पोल में बैंक को 172.9 करोड़ रुपये मुनाफे होने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक की ब्याज आय 6 फीसदी बढ़कर 1027.73 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 969.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,113.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

बैंक की एसेट क्वालिटी पर नजर डालें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.40 फीसदी से घटकर 4.08 फीसदी पर आ गया है जबकि नेट एनपीए तिमाही आधार पर 1.34 फीसदी से घटकर 1.16 फीसदी पर रहा है ।


रुपये में देखे तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 2,728.4 करोड़ रुपये से घटकर 2,536.87 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह नेट एनपीए पिछली तिमाही के 806.6 करोड़ रुपये से घटकर 697.13 करोड़ रुपये पर रहा है ।

RBL Bank का शेयर आज एनएसई पर 3.50 रुपये यानी 3.83 फीसदी की बढ़त के साथ 94.95 के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 221.30 रुपये पर है जबक इसका 52 वीक लो 74.15 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 5,692 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।