RBL Bank Q1 earnings: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आरबीएल बैंक ने 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक को 288 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 201 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बैंक का मुनाफा उम्मीद से भी बेहतर रहा है, क्योंकि ब्रोकरेज का अनुमान था कि अप्रैल-जून 2023 तिमाही में बैंक को 257 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है।
एसेट क्वालिटी में भी सुधार
जून तिमाही में मुंबई मुख्यालय वाले आरबीएल बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। इस अवधि में बैंक की ग्रॉस एनपीए (GNPA)पिछले साल पहले की समान अवधि के 4.08 फीसदी से घटकर 3.22 फीसदी पर आ गई है।
रुपए में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की ग्रॉस एनपीए 2419.9 करोड़ रुपए से घटकर 2404.3 करोड़ रुपए पर और नेट एनपीए 772.5 करोड़ रुपए से घटकर 729.8 करोड़ रुपए रही है।
बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई 21.3 फीसदी बढ़ी
30 जून को खत्म हुई तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 21.3 फीसदी बढ़ी है। ये सालाना आधार पर 1027.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 1246.2 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 1251.9 करोड़ रुपए पर रहने का अंदाजा लगाया गया था।
21 जुलाई को, आरबीएल बैंक पिछली क्लोजिंग से 0.93 फीसदी की बढ़त लेकर 221.70 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बेंचमार्क सेंसेक्स 1.31 फीसदी गिरकर 66684.26 पर बंद हुआ था। 21 जुलाई का इसका दिन का हाई 223.90 रुपए और दिन का लो 216 रुपए का था। स्टॉक का 52 वीक हाई 230.50 रुपए और 52 वीक लो 82.40 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 14543408 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 13289 करोड़ रुपए है।
एक साल में दिया 133.39 फीसदी रिटर्न
आरबीएल बैंक ने पिछले 1 हफ्ते में 4.73 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 28.72 फीसदी भागा है। जबति 3 महीनों में इस शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इस साल अब तक इस स्टॉक ने 23.52 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 133.39 फीसदी और 3 साल में 25.55 फीसदी रिटर्न दिया है।