REC Q1 Result: जून तिमाही में 15% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 31.5% का उछाल

REC Q1 Result: जून तिमाही में आरईसी लिमिटेड की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 31.5 फीसदी बढ़कर ₹4,479.2 करोड़ हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹3406.3 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले NII में 4.8 फीसदी की वृद्धि हुई है

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पब्लिक सेक्टर की कंपनी आरईसी लिमिटेड ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी आरईसी लिमिटेड ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 3442.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3000.9 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 4016.3 करोड़ रुपये से 33.9 फीसदी घट गया है।

REC के NIM में 31.5% का उछाल

जून तिमाही में आरईसी लिमिटेड की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 31.5 फीसदी बढ़कर ₹4,479.2 करोड़ हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹3406.3 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले NII में 4.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। तिमाही के लिए प्रोविजन ₹472.6 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले प्रोविजन राइट-बैक ₹319.5 करोड़ था और पिछली तिमाही में ₹711.9 करोड़ से कम था।


कैसे रहे REC के नतीजे

कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट रेश्यो (CRAR) में सुधार हुआ और यह 27.6% हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 25.78% और तिमाही आधार पर 25.82% से अधिक है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो पिछली तिमाही के 2.71% से बढ़कर 2.61% हो गया, जबकि नेट NPA रेश्यो पिछली तिमाही के 0.86% की तुलना में घटकर 0.82% हो गया।

बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 625.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.64 लाख करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।