REC Q4 Result : मार्च तिमाही में 33% बढ़ा मुनाफा, जानिए कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

पूरे FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11166.98 करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 22 में 10,035.70 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने 6 मई 2023 से तीन साल की अवधि के लिए REC लिमिटेड के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में हेमंत कुमार की नियुक्ति को भी मंजूरी दी

अपडेटेड May 17, 2023 पर 7:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकारी कंपनी REC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

REC Q4 Result : सरकारी कंपनी REC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 3065.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में हायर इनकम के चलते बढ़ोतरी देखने को मिली है। REC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 2,301.33 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 9,655.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,254.63 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, कुल खर्च 6798.68 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 6353.40 करोड़ रुपये रह गया।


पूरे FY23 में कैसा रहा प्रदर्शन

पूरे FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11166.98 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 22 में 10,035.70 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी एक साल पहले के 39,339.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,520.16 करोड़ रुपये हो गई।

हेमंत कुमार कंपनी के CC0 नियुक्त

कंपनी के बोर्ड ने 6 मई 2023 से तीन साल की अवधि के लिए REC लिमिटेड के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर के रूप में हेमंत कुमार की नियुक्ति को भी मंजूरी दी। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के तहत REC लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो पूरे भारत में पावर सेक्टर के फाइनेंसिंग और डेवलपमेंट पर फोकस कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।