Relaxo Footwears Q4 Results: मार्च तिमाही में 3% घटा मुनाफा, रेवेन्यू में 2% की गिरावट

Relaxo Footwears Q4 Results: रिलैक्सो फुटवियर्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू एक साल पहले की तिमाही के 764.9 करोड़ रुपये से 2.3 फीसदी कम होकर 747.2 करोड़ रुपये हो गया। मार्च तिमाही में EBITDA 117.9 फीसदी बढ़कर 120.4 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 09, 2024 पर 6:44 PM
रिलैक्सो फुटवियर्स ने आज 9 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

रिलैक्सो फुटवियर्स ने आज 9 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 61.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 63.3 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच आ कंपनी के शेयरों में 0.19 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक 843.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 20,996 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Relaxo Footwears के तिमाही नतीजे

रिलैक्सो फुटवियर्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवेन्यू एक साल पहले की तिमाही के 764.9 करोड़ रुपये से 2.3 फीसदी कम होकर 747.2 करोड़ रुपये हो गया। मार्च तिमाही में EBITDA 117.9 फीसदी बढ़कर 120.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 16.1 फीसदी रहा।


Relaxo Footwears ने डिविडेंड का ऐलान किया

रिलैक्सो फुटवियर्स ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यह फेस वैल्यू का 300 फीसदी है। हालांकि, इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों के अप्रुवल की जरूरत होगी।

कैसा रहा है Relaxo Footwears के शेयरों का प्रदर्शन

रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरों का 52-वीक हाई 974 रुपये और 52-वीक लो 762.50 रुपये है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने 2 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 6 फीसदी गिर चुके हैं। पिछले एक साल में इसमें 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 94 फीसदी का रिटर्न मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।