Reliance Jio Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म की सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm ने आज 30 जून 2022 को समाप्त वित्त 2022-23 के पहली तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4,335 करोड़ रुपये पर रहा है ।जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 4,173 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में यह 3,501 करोड़ रुपये पर रहा था।
इस तरह प्रतिशत में देखें तो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार 3.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है । वहीं सालाना आधार पर इसमें 23.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
इसी तरह पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 21,873 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 20,901 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 17,994 करोड़ रुपये पर रही थी।कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 4.7 फीसदी और सालाना आधार पर 21.6 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
पहली तिमाही में कंपनी की आय में हुई बढ़त में ARPU और सब्क्राइबर बेस में बढ़ोतरी का योगदान रहा है। 30 जून तक रिलायंस जियो का कुल सब्सक्राइबर बेस 41.99 करोड़ था। पहली तिमाही में रिलायंस जियो का ARPU 175.7 रुपये रहा है। जबकि इस अवधि में कंपनी का 27.2 फीसदी बढ़क 2590 करोड़ जीबी रहा है।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 10,964 करोड़ रुपये रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 10,510 करोड़ रुपये पर रहा था।
वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन 50.13 फीसदी पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 50.3 फीसदी पर रहा था।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)