Reliance Jio Q2 Result: नेट प्रॉफिट सालाना 12% बढ़कर हुआ 5,058 करोड़ रुपये

Jio Infocomm ने आज 27 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। रिलायंस जियो ने दूसरी तिमाही के लिए 5,058 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी के मुनाफा में दूसरी तिमाही में सालाना आधार 12.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 6:44 PM
Reliance Jio का रेवन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.89 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी का रेवन्यू बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये हो गया

Reliance Jio Q2 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के टेलीकॉम डिवीजन, जियो इन्फोकॉम (Jio Infocomm) ने आज 27 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी कि सितंबर में समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने दूसरी तिमाही के लिए 5,058 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इसमें सालाना आधार पर इजाफा देखने को मिला। कंपनी के मुनाफा में दूसरी तिमाही में सालाना आधार 12.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि तिमाही आधार पर पिछली तिमाही से इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है।

ऑपरेशंस से होने वाले कंपनी के रेवन्यू में भी इजाफा दिखा है। कंपनी का रेवन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.89 प्रतिशत बढ़ गया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये हो गया। दूरसंचार कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि तिमाही आधार पर आय भी भी वृद्धि नजर आई है। दूसरी तिमाही में रेवन्यू पिछली तिमाही के 24,042 करोड़ रुपये से 2.94 प्रतिशत बढ़ गया।

कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 26.4 प्रतिशत हो गया। इसका प्रॉफिट मार्जिन 40 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 17.40 प्रतिशत हो गया।


आकाश अंबानी ने कहा - भारत बनेगा दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल, टेक्नोलॉजी की शक्ति से बनायेंगे डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर रिलायंस जियो का EBITDA मार्जिन बिना बदलाव के 52.3% रहा।

वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर बढ़कर 12,953 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 12,578 करोड़ रुपये रहा था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।