आकाश अंबानी ने कहा - भारत बनेगा दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल, टेक्नोलॉजी की शक्ति से बनायेंगे डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हमने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को JioFiber और JioAirFiber जैसी हमारी फिक्स्ड-वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ और मजबूत किया है। अब Jio 20 करोड़ से अधिक अनकनेक्टेड घरों और परिसरों में 5G एक्सेस दे सकता है। इससे भारत दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल बन जाएगा

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 3:07 PM
आकाश अंबानी ने कहा कि हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर टेक्नोलॉजी की शक्ति के जरिये डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने 27 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 (India Mobile Congress 2023) को संबोधित करते हुए देश में 5G तकनीक के तेजी से रोलआउट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो ने भारत के सभी 22 सर्किल्स में 10 लाख से अधिक 5G सेल्स स्थापित किए है। इसका मतलब ये है कि कंपनी ने हर 10 सेकंड में एक नया सेल लगाया है। अंबानी ने कहा कि अकेले रिलायंस जियो ने देश की कुल 5जी क्षमता में 85 प्रतिशत का योगदान दिया। दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड में से एक उपलब्ध कराई है। अंबानी ने कहा कि Jio का 5G रोलआउट 100 प्रतिशत इन-हाउस 5G स्टैक द्वारा संचालित था। इसका डिजाइन, विकास और निर्माण पूरी तरह भारतीयों द्वारा किया गया।

    भारत बनेगा दुनिया की ब्रॉडबैंड राजधानी

    उन्होंने कहा, "हमने अपने 5G बुनियादी ढांचे को JioFiber और JioAirFiber जैसी हमारी फिक्स्ड-वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं के साथ मजबूत किया है। अब, Jio 20 करोड़ से अधिक अनकनेक्टेड घरों और परिसरों में 5G एक्सेस दे सकता है। जिससे भारत दुनिया का ब्रॉडबैंड कैपिटल बन जाएगा।"


    किसी प्रमुख टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी फोरम पर पहली बार आकाश अंबानी अकेले बोल रहे थे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Cellular Operators Association of India (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

    अंबानी ने कहा कि 12.5 करोड़ से अधिक 5जी यूजर्स के साथ भारत शीर्ष तीन 5जी-सक्षम देशों में से एक है। उन्होंने कहा, "5जी की परिवर्तनकारी शक्ति लाखों भारतीयों को नए रोजगार और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध करायेगी।"

    ईशा, आकाश और अनंत अंबानी Reliance के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर, शेयरधारकों ने दिखाई हरी झंडी

    ऑयल-टू-रिटेल ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) की दूरसंचार शाखा, रिलायंस जियो ने हाल ही में 999 रुपये की कीमत पर एक इंटरनेट-एनेबल्ड 4G स्मार्टफोन Jioभारत लॉन्च करने का ऐलान किया। इसकी कीमत अधिकांश 2G फोन से कम है।

    टेक्नोलॉजी के सहारे बिनायेंगे डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 

    अंबानी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का जिक्र करते हुए कहा, "हम आपसे वादा करते हैं कि टेक्नोलॉजी की शक्ति के माध्यम से, हम डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे। यह भी आकांक्षा और उपलब्धि के लिहाज से सबसे ऊंची होगी।"

    बता दें कि गुजरात के केवडिया में 182 मीटर ऊंची, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। देश के पहले उप प्रधान मंत्री और स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा है। इन्हें देश को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है।

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।