ईशा, आकाश और अनंत अंबानी Reliance के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर, शेयरधारकों ने दिखाई हरी झंडी

Reliance News: ईशा अंबानी (Isha Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) की रिलायंस के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर नियुक्ति को शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दे दी है। रिलायंस ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक इनकी नियुक्ति को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ों से भी अधिक समर्थन मिला। इनकी नियुक्ति को कंपनी के बोर्ड ने अगस्त में मंजूरी दी थी

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 1:17 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने लीडरशिप में बदलाव के संकेत करीब दो साल पहले दिसंबर 2021 में ही दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि आकाश, ईशा और अनंत अगली पीढ़ी के लीडर्स हैं जो रिलायंस को और ऊपर लेकर जाएंगे।

Reliance News: ईशा अंबानी (Isha Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) की रिलायंस के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर नियुक्ति को शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दे दी है। रिलायंस ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक इनकी नियुक्ति को बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ों से भी अधिक समर्थन मिला। जितने वोट पड़े, उसमें 98.21 फीसदी ने ईशा अंबानी, 98.06 फीसदी ने आकाश अंबानी और 92.76 फीसदी ने अनंत अंबानी का समर्थन किया। इनकी नियुक्ति को कंपनी के बोर्ड ने अगस्त में मंजूरी दी थी और इसे रिलायंस के लीडरशिप बदलाव के अगले बड़े कदम के रूप में देखा गया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नीता अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार किया था।

दिसंबर 2021 में मुकेश अंबानी ने दिए लीडरशिप में बदलाव के संकेत

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने लीडरशिप में बदलाव के संकेत करीब दो साल पहले दिसंबर 2021 में ही दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि आकाश, ईशा और अनंत अगली पीढ़ी के लीडर्स हैं जो रिलायंस को और ऊपर लेकर जाएंगे। इसकी कड़ी में इन तीनों को रिलायंस के भीतर ही अलग-अलग कारोबार की कमान सौंपी गई। इसके बाद इन्हें रिलायंस के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर्स में शामिल करने का फैसला किया गया।


JioSpaceFibre: रिमोट एरिया में भी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो ने पेश की देश की पहली सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की झलक

Reliance के किस कारोबार की मिली है जिम्मेदारियां

ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल की कमान संभाल रही हैं। जुलाई में उन्हें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर नामित किया गया। आकाश अंबानी की बात करें तो पिछले साल वह रिलायंस जियो इंफोकॉम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन बने थे। इसके अलावा वह जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में भी हैं। अनंत अंबानी की बात करें तो वह मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के बोर्ड्स में डायरेक्टर हैं। वहीं सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।