Binance में अरबों डॉलर के हैक का अंदेशा, क्रिप्टो एक्सचेंज ने डिपॉजिट और विड्रॉल रोके

बायनेन्स ने X पर एक पोस्ट में कहा, "हम इस समस्या को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बायनेन्स सभी नुकसानों की भरपाई करेगा। एहतियात के तौर पर, हमने सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हमारी टीम सुरक्षा जांच कर रही है, फंड को फ्रीज कर रही है और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।"

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 10:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बायनेन्स का कहना है कि अभी लगभग 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज है।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स (Binance) ने सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को रोक दिया है। कंपनी एक ऐसी घटना की जांच कर रही है, जिसके कारण अरबों डॉलर की संपत्ति फ्रीज हो गई है। इस बात के डर से कि यह कथित हैक अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी बन सकती है। इस वाकये के सामने आपे के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायनेन्स ने X पर एक पोस्ट में कहा, "हम इस समस्या को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बायनेन्स सभी नुकसानों की भरपाई करेगा। एहतियात के तौर पर, हमने सभी डिपॉजिट और विड्रॉल को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हमारी टीम सुरक्षा जांच कर रही है, फंड को फ्रीज कर रही है और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।"

बायनेन्स का कहना है कि अभी लगभग 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज है, लेकिन यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।