Reliance Results Q1- कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये रहा, आय में 11.5% का इजाफा
RELIANCE INDUSTRIES Q1 RESULTS- रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा घट गया। कंपनी का मुनाफा 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये पर आ गया। लेकिन पहली तिमाही के दौरान कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 11.5% बढ़कर 257,823 करोड़ रुपये रही
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 8:30 PM
RELIANCE INDUSTRIES का पहली तिमाही में कंज्यूमर, अपस्ट्रीम, डिजिटल सर्विसेस और रिटेल में मजबूत कारोबार देखने को मिला
RELIANCE INDUSTRIES Q1 RESULTS : ऑयल से लेकर केमिकल, दूरसंचार और रिटेल सेक्टर में बिजनेस करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2024) के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये हो गया। कपनी की आय में जोरदार इजाफा देखने को मिला। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 257,823 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 2.0% बढ़कर 42,748 करोड़ रुपये रहा। जबकि पहली तिमाही में कंपनी का O2C EBITDA 14.3% घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा।
OIL & GAS EBITDA 30% बढ़कर 5,210 करोड़ रुपये
पहली तिमाही में Reliance Industries का OIL & GAS EBITDA सालाना आधार पर 30% बढ़कर 5,210 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में OIL & GAS EBITDA मार्जिन 84.3% रही। कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान O2C को छोड़ सभी सेगमेंट्स में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। ऑयल एंड गैस में सालाना आधार पर 33.4% ग्रोथ रही। अपस्ट्रीम बिजनेस में 30% ग्रोथ रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही के दौरान KG D6 में गैस प्रोडक्शन 44% बढ़ा। कंपनी के कर्ज में भी कमी देखने को मिली। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जून तक कंपनी का कुल कर्ज घटकर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए कैपिटल एक्सपेंडीचर 28,785 करोड़ रुपये (3.5 बिलियन डॉलर) रहा। वहीं 30 जून 2024 तक RIL का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा 31 मार्च 2024 के 116,281 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली रूप से कम होकर 112,341 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध घाटा और EBITDA रेशियो सुधरकर 0.66 हो गया।
RRVL की 30 जून तक स्टोर संख्या बढ़कर हुई 18,918
रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल शाखा रिलायंल रिटेल वेंचर लिमिटेड की आय सालाना आधार पर 8.1% बढ़ी। सालाना आधार पर RRVL का EBITDA 10.5% बढ़कर 5,664 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का स्टोर फुटफॉल सालाना आधार पर 19% बढ़कर 29.6 करोड़ हो गया। जबकि RRVL का स्टोर एरिया 8 करोड़ स्क्वायर फुट के पार निकल गया।
RELIANCE JIO का Q1 मुनाफा बढ़कर 5,445 करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम शाखा रिलायंस जियो का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 5,337 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,445 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय तिमाही आधार पर 25,959 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,478 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर रिलायंस जियो का EBITDA 13,612 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,920 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 52.4% बढ़कर 52.6% रही।
कंज्यूमर, अपस्ट्रीम, डिजिटल सर्विसेस और रिटेल में मजबूत कारोबार- मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे जारी होने के बाद कंपनी की चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने बयान में कहा कि कंज्यूमर, अपस्ट्रीम कारोबार में हमारा अच्छा प्रदर्शन रहा। सालाना आधार पर EBITDA में सुधार हुआ। हमने डिजिटल सर्विसेस कारोबार में भी अच्छा प्रदर्शन किया। Jio True 5G ने 5G नेटवर्क का 85% हिस्सा कवर किया।
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल का मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। पहली तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल लाखों लोगों का प्रीफर्ड रिटेलर रहा। हालांकि पहली तिमाही में O2C में ऑपरेटिंग एनवायरनमेंट कमजोर रहा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)