Get App

RELIANCE RETAIL Q2 Result: मुनाफा 21% बढ़कर हुआ 2,790 करोड़, आय बढ़कर हुई 77,163 करोड़ रुपये

RIL Retail Q2 Result: RELIANCE RETAIL ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) के लिए आज 27 अक्टूबर 2023 को वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 77,163 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 64,936 करोड़ रुपये रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 8:22 PM
RELIANCE RETAIL Q2 Result: मुनाफा 21% बढ़कर हुआ 2,790 करोड़, आय बढ़कर हुई 77,163 करोड़ रुपये
RELIANCE RETAIL ने नतीजे जारी करते समय कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 471 नये स्टोर खोले हैं

RIL Retail Q2 Result: तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी कि Q2FY24 के लिए अपने नतीजे आज 27 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिये हैं। रिलायंस रिटेल का सितंबर में समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना 21 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी को दूसरी तिमाही 2,790 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। रिलायंस रिटेल की आय में इजाफा देखने को मिला है। सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 77,163 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 64,936 करोड़ रुपये रही थी।

EBITDA में दिखा उछाल

कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में बढ़ गया। वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 5,831 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,414 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में उछाल देखने को मिला। पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 5,151 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2024-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन भी बढ़ गई। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 7.6% रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में भी कंपनी की EBITDA मार्जिन 6.8% रही थी। वहीं पिछली तिमाही का आंकड़ा देखें तो कंपनी की EBITDA मार्जिन 7.4% रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें