Reliance Retail Q4 Result: तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही यानी कि Q4FY25 के लिए अपने नतीजे आज 25 अप्रैल 2025 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय, EBITDA में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली। जबकि तिमाही आधार पर ये कम रहे। रिलायंस रिटेल की आय तिमाही आधार पर घटकर 88637 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर घटकर 6721 करोड़ रुपये रहा।
रेवन्यू और EBITDA में सालाना दिखा उछाल लेकिन तिमाही आधार पर रही गिरावट
रिलायंस रिटेल के नतीजों में रेवन्यू और EBITDA के मोर्चे पर जहां सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली वहीं तिमाही आधार पर दोनों ही मोर्चों पर इसमें गिरावट नजर आई। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल ने सालाना आधार पर वृद्धि के साथ 88,637 करोड़ रुपये का रेवन्यू दर्ज किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का रेवन्यू 76,683 करोड़ रुपये रहा था। जबकि तिमाही आधार पर इसमें गिरावट रही क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 90,351 करोड़ रुपये रहा था
कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 6,721 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 5,829 करोड़ रुपये रहा था। जबकि तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में गिरावट देखने को मिली क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 6,840 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन बिना किसी बदलाव के 7.6% पर स्थिर रही
कंपनी ने खोले 1,085 नए स्टोर्स
Reliance Retail कंपनी ने Q4 में 1,085 नए स्टोर खोलकर अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार किया है। जिससे Q4FY25 के अंत तक स्टोर्स की कुल संख्या बढ़कर 20,187 स्टोर्स हो गई है।
ईशा अंबानी ने कहा - रिलायंस रिटेल ने रेवन्यू और मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani, Executive Director at Reliance Retail Ventures Limited) ने कहा, "रिलायंस रिटेल ने रेवन्यू और मुनाफे में मजबूत वृद्धि दर्ज की। ये कंपनी की बेहतर दक्षता, नवीन फॉर्मेट, बेहतर प्रोडक्स मिक्स और टेक्नोलॉजी और कस्टमर एक्सपीरियंस में निरंतर किये जाने वाले इनवेस्टमेंट की बदौलत हो सका है। हम मुस्तैदी और अच्छे आशय के साथ रिटेल के भविष्य को नया आकार देने पर फोकस कर रहे हैं।"
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)