Get App

ReNew को सितंबर तिमाही में 377 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे

ReNew की कुल आय एक साल पहले की तिमाही में 2,240.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,863.2 करोड़ रुपये हो गई। एडजस्टेड EBITDA FY23 की दूसरी तिमाही में 1,820.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,129.8 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 7:46 PM
ReNew को सितंबर तिमाही में 377 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे
क्लीन एनर्जी कंपनी ReNew ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

ReNew Q2 Results : क्लीन एनर्जी कंपनी ReNew ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 377.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान उसे 98.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल हायर इनकम के चलते देखने को मिला है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी की कुल आय एक साल पहले की तिमाही में 2,240.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,863.2 करोड़ रुपये हो गई। एडजस्टेड EBITDA FY23 की दूसरी तिमाही में 1,820.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,129.8 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर 2023 तक उसका पोर्टफोलियो सोलर और विंड कैपिसिटी सहित 13.8 गीगावॉट रहा, जबकि एक साल पहले यह 13.4 गीगावॉट था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें