RIL Jio Q4 Result: जियो का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में YoY 13% बढ़कर 4716 करोड़ रुपए रहा

RIL Jio Q4 Result: मार्च 2023 तिमाही में रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 4716 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4173 करोड़ रुपए था

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 5:51 PM
पिछले साल की इसी तिमाही में जियो का नेट प्रॉफिट 4173 करोड़ रुपए था।

RIL Jio Q4 Result: रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो ने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च 2023 तिमाही में रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 4716 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4173 करोड़ रुपए था। कंपनी का मार्जिन फ्लैट 52 फीसदी रहा।

Jio का रेवेन्यू कितना रहा?

फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में जियो का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 23,394 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 20,901 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 1.7 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर 2022 तिमाही में जियो का रेवेन्यू 22,998 करोड़ रुपए था।


जियो का EBITDA कितना रहा?

फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में जियो का EBITDA (कुल आमदनी) तिमाही दर तिमाही आधार पर 1.7 फीसदी बढ़कर 12,210 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का EBITDA 12009 करोड़ रुपए था।

जबकि साल-दर-साल आधार पर Jio का EBITDA मार्च तिमाही में 15.7 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में EBITDA 10.554 करोड़ रुपए था। जो इस बार बढ़कर 12,210 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।