Reliance Industries March Quarter Results : मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18,951 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,407 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय पिछले साल की समान अवधि के 2.36 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.61 लाख करोड़ रुपए रही है। कंपनी को बोर्ड ने 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
कंपनी के नतीजों पर बात करने करने के लिए यहां हैं मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा और SMIFS के रिसर्च हेड शरद अवस्थी।
अंबरीश बलिगा ने कहा कि रिलायंस के नतीजे काफी अच्छे लग रहे हैं। उम्मीद थी की कंपनी की आय और मार्जिन में सुस्ती रहेगी। लेकिन ये दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। रिटेल कारोबार पर दबाव की उम्मीद थी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। डिजिटल कारोबार का प्रदर्शन तो बहुत ही अच्छा रहा है।
शरद अवस्थी का कहना है कि रिलायंस के नतीजे हर मोर्चे पर उम्मीद से बहुत बेहतर रहे हैं। आय और मुनाफे दोनों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इस तरह की दिग्गज कंपनी में जब ऐसा प्रदर्शन देखने को मिलता है तो बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।
अंबरीश बलिगा ने आगे कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी ऑयल टू केमिकल कारोबार में दबाव की उम्मीद थी। लेकिन तिमाही आधार पर देखें तो इस सेगमेंट का प्रदर्शन बाजार की उम्मीद से बेहतर रहा है। आगे कच्चे तेल की कीमतों को एक रेंज में रहने की उम्मीद है। ऐसे कंपनी की ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में आगे और सुधार आने की उम्मीद है।
शरद अवस्थी की कहना है कि रिलायंस का नेट वर्थ 10 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली ये भारत पहली कंपनी बन गई। किसी भी कंपनी को बाजार में अपने साइज का फायदा तो मिलता ही है। आगे इसका असर कंपनी की रेटिंग और वैल्यूशन पर देखने को मिलेगा।
रिलायंस जियो के नतीजों पर बात करते हुए अंबरीश बलिगा ने कहा कि आगे जियो के ARPU में ओर सुधार देखने को मिल सकता है और ये 276 रुपए के पार जा सकता है। उधर शरद अवस्थी का कहना है कि रिलायंस रिटेल और जियो की लिस्टिंग पर बाजार की नजर रहेगी। यह लिस्टिंग स्टॉक के लिए अगले ट्रिगर के रूप में काम करेगी।
Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।