SBI Q3 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 35% गिरकर 9,163 करोड़ रुपये रहा, एसेट क्वालिटी रही बेहतर

SBI Q3 results: State Bank of India (SBI) का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 9,163 करोड़ रुपये । जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज 14,205 करोड़ रुपये की तुलना में 35 प्रतिशत कम है है। वहीं बैंक का शुद्ध मुनाफा पांच ब्रोकरेज फर्मों के औसतन अनुमान 13,525 करोड़ रुपये से भी इस बार कम रहा

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 4:51 PM
देश के सबसे बड़े बैंक SBI की शुद्ध ब्याज आय (NII) 39,815 करोड़ रुपये रही। बैंक की NII बाजार के अनुमान 40,304 करोड़ रुपये कम रही है

SBI Q3 results: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India (SBI) ने आज यानी कि शनिवार 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी कि तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। तीसरी तिमाही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक को 9,163 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज 14,205 करोड़ रुपये की तुलना में 35 प्रतिशत कम है है। वहीं बैंक का शुद्ध मुनाफा पांच ब्रोकरेज फर्मों के औसतन अनुमान 13,525 करोड़ रुपये से कम रहा। बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि उनके पास 7,100 करोड़ रुपये का एकमुश्त एक्सपोनेंशियल आइटम भी रहा।

देश के सबसे बड़े बैंक की शुद्ध ब्याज आय (net interest income (NII) 39,815 करोड़ रुपये रही। जो कि बाजार के अनुमान 40,304 करोड़ रुपये कम रही है। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.22 प्रतिशत रहा।

Bulk deals: पीबी फिनटेक, प्रिकॉल टूरिज्म फाइनेंस और कॉर्ड्स केबल इंडस्ट्रीज में हुई बड़ी खरीद-फरोख्त


एनएसई पर ये शेयर शुक्रवार को 0.31 प्रतिशत या 2 रुपये चढ़कर बंद हुआ। लेकिन पिछले 1 हफ्ते में इसमें 6.02 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 1.60 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 23.02 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 660.55444 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 499.35 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।