SBI Q4 Result: मुनाफा 83% बढ़कर ₹16,694 करोड़ पर पहुंचा, प्रति शेयर 11.30 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

SBI Q4 Result: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 83.18 फीसदी बढ़कर 16,694.51 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैं का मुनाफा 9,113.53 करोड़ रुपये रहा था। SBI ने गुरुवार 18 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी

अपडेटेड May 18, 2023 पर 2:41 PM
Story continues below Advertisement
SBI का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 29.5% बढ़कर 40,392.50 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SBI Q4 Result: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 83.18 फीसदी बढ़कर 16,694.51 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 9,113.53 करोड़ रुपये रहा था। SBI ने गुरुवार 18 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। देश के सबसे बड़े बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 29.5 फीसदी बढ़कर 40,392.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 31,197 करोड़ रुपये था।

    मनीकंट्रोल की ओर से कराए गए एक पोल में ब्रोकरेज ने SBI के शुद्ध मुनाफे में 68 फीसदी और नेट इंटरेस्ट इनकम में 25.8 फीसदी की उछाल का अनुमान जताया था। ऐसे में बैंक के नतीजों को अनुमानों से बेहतर कहा जा सकता है।

    बैंक का वित्त वर्ष 2023 में रिटर्स ऑन एसेट्स (RoA) और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) क्रमश: 0.96 फीसदी और 19.43 फीसदी रहा। वहीं मार्च तिमाही में रिटर्स ऑन एसेट्स (RoA) 0.49 फीसदी बढ़कर 1.23 फीसदी रहा।


    SBI ने बताया कि उसका ग्रॉस NPA रेशियो सालाना आधार पर 1.19% कम होकर 2.78 फीसदी रहा। वहीं नेट NPA रेशियो 0.35 फीसदी कम होकर 0.67 फीसदी रहा। बैंक का मार्च तिमाही में स्लिपेज रेशियो 0.41 फीसदी रहा। वहीं पूरे वित्त वर्ष के लिए स्लिपेज रेशियो 0.34 फीसदी बेहतर होकर 0.65 फीसदी रहा।

    यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: इन 5 कंपनियों के तिमाही नतीजे पर ब्रोकरेज फिदा, 40% तक की तेजी का दिया टारगेट

    प्रति शेयर 11.30 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

    SBI के बोर्ड ने योग्य शेयरधारों को वित्त वर्ष 2023 के लिए 11.30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान 14 जून 2023 को किया जाएगा।

    इस बीच SBI के शेयर गुरुवार को सवा 2 बजे के करीब NSE पर 0.85% की गिरावट के साथ 581.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 6.44% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 26.68% बढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।