Shree Cement Q4 Results: श्री सीमेंट ने बुधवार 14 मई को अपनी वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी बढ़कर 556 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 3 फीसदी बढ़कर 5,240 करोड़ रुपये रहा। कोलकाता मुख्यालय वाली इस कंपनी ने बताया कि इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 4.1 फीसदी बढ़कर 1,381 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसका EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 26.36 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26.17 फीसदी रहा था।
श्री सीमेंट ने नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने हर शेयरधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि अभी इस फैसले पर शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है।
श्री सीमेंट के मैनेजिंग एडिटर नीरज अखौरी ने कहा, "जैसे-जैसे हम वित्त वर्ष 2026 में प्रवेश कर रहे हैं, हम सीमेंट की मांग के बेहतर होने को लेकर पॉजिटव बने हुए हैं और इसलिए प्रीमियमाइजेशन, जियो-मिक्स और लागत अनुकूलन की अपनी रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाते रहेंगे। हम अपने हितधारकों के लिए विकास, स्थिरता और वैल्यू क्रिएशन के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इस बीच श्री सीमेंट के शेयर बुधवार को एनएसई पर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 30,815 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 20.82 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं इसका मार्केट कैप फिलहाल करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये रही।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।