Shriram Finance Q1 Result : श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.13 फीसदी बढ़ा है और यह 1675.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1338.95 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11.31 फीसदी बढ़ी और 4435.27 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,984.44 करोड़ रुपये थी।
एसेट अंडर मैनेजमेंट से जुड़े आंकड़े
Shriram Finance का 30 जून 2023 तक टोटल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,93,214.66 करोड़ रुपये है, जबकि 30 जून 2022 को यह 1,62,970.04 करोड़ रुपये था। वहीं, 31 मार्च 2023 तक यह 1,85,682.86 करोड़ रुपये था। AUM में अप्रैल-जून तिमाही में पर्सनल लोन सालाना 81.31 फीसदी बढ़कर 79,19.65 करोड़ रुपये और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट 28.47 फीसदी बढ़कर 362,91.97 करोड़ रुपये हो गया। निवेशकों के प्रेजेंटेशन के मुताबिक, कंपनी के कुल एयूएम में पैसेंजर व्हीकल और पर्सनल लोन सेगमेंट का हिस्सा 18.78 फीसदी और 4.10 फीसदी है।
एसेट क्वालिटी की बात करें तो कंपनी की ग्रॉस स्टेज 3 एसेट्स सालाना 13.59 फीसदी बढ़कर 115,08.88 करोड़ रुपये और नेट स्टेज 3 एसेट 4.90 फीसदी बढ़कर 54,61.35 करोड़ रुपये हो गई। लेकिन परसेंटेज में ग्रॉस स्टेज 3 एसेट्स 30 जून को घटकर 6.03 फीसदी हो गई, जबकि एक तिमाही पहले यह 6.21 फीसदी और एक साल पहले 6.27 फीसदी थी। इसी तरह, नेट स्टेज 3 एसेट 30 जून को 2.96 फीसदी थी, जबकि एक तिमाही पहले यह 3.19 फीसदी और एक साल पहले 3.32 फीसदी थी।