Get App

Shriram Finance Q2 Result : सितंबर तिमाही में 13% बढ़ा मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे

Shriram Finance Q2 Result : सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 8,216.56 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 7,094.69 करोड़ रुपये थी। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 17.38 फीसदी बढ़कर 4,818.18 करोड़ रुपये हो गई

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 5:56 PM
Shriram Finance Q2 Result : सितंबर तिमाही में 13% बढ़ा मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे
Shriram Finance ने आज 26 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Shriram Finance Q2 Result : श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने आज 26 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12.6 फीसदी बढ़कर 1750.84 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने 1555.11 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर नेट प्रॉफिट जून तिमाही से 4.5 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के नतीजे मार्केट क्लोज होने के बाद आए हैं। यह स्टॉक आज 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,799.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 8,216.56 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 7,094.69 करोड़ रुपये थी। 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 17.38 फीसदी बढ़कर 4,818.18 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4,104.86 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह, कंसोलिडेटेड आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में NII सालाना आधार पर 18.80 फीसदी बढ़कर 4,969.39 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4,183.02 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें