Signature Global Q3 Results: दिसंबर तिमाही में ₹2 करोड़ का मुनाफा, ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹282 करोड़

Signature Global Q3 Results: एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 44.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान, सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर कम होकर 24.93 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई पर शेयर 2 फरवरी को 1190.55 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16,728.50 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Signature Global सितंबर 2023 में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई थी।

Signature Global Q3 Results: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल को वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 2.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 44.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी का तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर करीब 282 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह रेवेन्यू 183 करोड़ रुपये था।

सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने आवास मांग में वृद्धि के कारण तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। पिछले 9 महीनों की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान, सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर कम होकर 24.93 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में घाटा 71.36 करोड़ रुपये था।

Q3 में सिग्नेचर ग्लोबल की सेल बुकिंग


पिछले महीने, सिग्नेचर ग्लोबल ने जानकारी दी थी कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर 2023 तिमाही के दौरान 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,262.73 करोड़ रुपये की सेल बुकिंग हासिल की है। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 856.77 करोड़ रुपये की सेल बुकिंग दर्ज की थी।

Tata Motors Q3 results: कंपनी का मुनाफा डबल से भी ज्यादा बढ़कर 7,025 करोड़ रुपये रहा

सितंबर 2023 में लिस्ट हुई थी सिग्नेचर ग्लोबल

सिग्नेचर ग्लोबल सितंबर 2023 में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई थी। तब से लेकर अब तक बीएसई पर कंपनी का शेयर 160 प्रतिशत चढ़ चुका है। बीएसई पर शेयर 2 फरवरी को 1190.55 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16,728.50 करोड़ रुपये है। सिग्नेचर ग्लोबल में दिसंबर 2023 के आखिर तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.63 प्रतिशत और पब्लिक की 30.37 प्रतिशत थी। केवल एक महीने के अंदर शेयर 28 प्रतिशत चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।