Sun Pharma Q2 Results : सितंबर तिमाही में 5% बढ़ा मुनाफा, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

सितंबर तिमाही में Sun Pharma का रेवेन्यू 12,192 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 10,952.3 करोड़ रुपये से 11.3 फीसदी अधिक है। मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए 10 ब्रोकरेज ने सर्वे में नेट प्रॉफिट 2,316.7 करोड़ रुपये और राजस्व 12,047.6 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 2:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sun Pharma ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Sun Pharma Q2 Results : सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 2,375.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 2,262.22 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद इस समय यह स्टॉक 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1,114 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 12,192 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 10,952.3 करोड़ रुपये से 11.3 फीसदी अधिक है। मनीकंट्रोल द्वारा कराए गए 10 ब्रोकरेज ने सर्वे में नेट प्रॉफिट 2,316.7 करोड़ रुपये और राजस्व 12,047.6 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था।


इस अवधि के दौरान कंपनी का EBITDA 3179 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2956.5 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन एक साल पहले की अवधि के 27 फीसदी के मुकाबले 26.1 फीसदी हो गया।

R&D पर 773.4 करोड़ रुपये खर्च

कंपनी ने तिमाही में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर 773.4 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि बिक्री का 6.4 फीसदी है। कंपनी ने इस तिमाही में 3 Abbreviated न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) दायर किए और 8 ANDA के लिए अप्रुवल प्राप्त किया।

भारत में फॉर्मूलेशन की बिक्री 3842.5 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही की तुलना में 11.1 फीसदी अधिक है। अमेरिकी फॉर्मूलेशन की बिक्री $430 मिलियन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.2 फीसदी अधिक है। FY23 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल स्पेशियलिटी सेल्स $240 मिलियन रही, जो 19.3 फीसदी अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।