Suzlon Energy Q1 Result : सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 96 फीसदी घटा है और यह 101 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 2433 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। जून तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू भी एक साल पहले की अवधि के 1378 करोड़ रुपये से घटकर 1348 करोड़ रुपये रह गया।
सुजलॉन ग्रुप के वाइस-चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, "देश अपनी अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है, हम इस ग्रीन एनर्जी परिवर्तन को चलाने के लिए तैयार हैं।"
सुजलॉन ग्रुप के CEO जे पी चलसानी ने बयान में कहा, "सुजलॉन में हम अपनी बिजनेस प्लान के अनुरूप स्टेबल और लगातार ग्रोथ दिखा रहे हैं। बैलेंस शीट को मजबूत करने और कर्ज को कम करने की हमारी पहल के साथ हमारा फोकस अब अपने कुल ऑर्डर को पूरा करने के लिए ऑपरेशन को बढ़ाने पर है, जो आज की तारीख में 1582 मेगावाट है।"
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
तिमाही नतीजों का असर आज कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला है। Suzlon Energy के शेयरों में आज 5 फीसदी का लोवर सर्किट लगा और यह स्टॉक 19 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 35 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 109 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।