Get App

Suzlon Q2 Results : नेट प्रॉफिट में 81% का उछाल, 5% के अपर सर्किट पर बंद हुए शेयर

Suzlon ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी कुल आय सितंबर तिमाही में घटकर 1,428.69 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,442.58 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च भी सितंबर तिमाही में घटकर 1,291.26 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 6:59 PM
Suzlon Q2 Results : नेट प्रॉफिट में 81% का उछाल, 5% के अपर सर्किट पर बंद हुए शेयर
Suzlon Q2 Results : सुजलॉन एनर्जी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Suzlon Q2 Results : सुजलॉन एनर्जी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 81 फीसदी बढ़कर 102.29 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 56.47 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी को इस प्रदर्शन में लोवर फाइनेंस कॉस्ट से मदद मिली है। कंपनी ने आज गुरुवार को यह आंकड़े जारी किए हैं। इस बीच Suzlon Energy के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है और यह स्टॉक 32.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी कुल आय सितंबर तिमाही में घटकर 1,428.69 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,442.58 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च भी सितंबर तिमाही में घटकर 1,291.26 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2022 की तिमाही में 1,427.84 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान ₹34.99 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस के बावजूद कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

तिमाही के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट या EBITDA पिछले साल के ₹169.7 करोड़ से 32.6 फीसदी बढ़कर ₹225 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन पिछले साल के 11.9% से 400 आधार अंक बढ़कर 15.9% हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें