Taj GVK Q4 के नेट प्रॉफिट में 80% का उछाल, कंपनी के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

मार्च 204 तिमाही में ताज GVK का नेट प्रॉफिट 80% की बढ़ोतरी के साथ 26 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 14.44 करोड़ रुपय था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि इस हॉस्पिटैलिटी फर्म के प्रॉफिट में दिसंबर तिमाही के मुकाबले 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई

अपडेटेड May 23, 2024 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली।

Taj GVK Hotels & Resorts: मार्च 204 तिमाही में ताज GVK का नेट प्रॉफिट 80% की बढ़ोतरी के साथ 26 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 14.44 करोड़ रुपय था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि इस हॉस्पिटैलिटी फर्म के प्रॉफिट में दिसंबर तिमाही के मुकाबले 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 24.21 करोड़ रुपये था।

संबंधित अवधि में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 115.84 करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 103.62 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) 62 पर्सेंट बढ़कर 41 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 25.3 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का मार्जिन 35.3 पर्सेंट था।

नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में 23 अप्रैल को 2 बजकर 32 मिनट पर कंनी का शेयर 5.40% की बढ़त के साथ 385.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी के बोर्ड ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी का शेयर एक हफ्ते में 10 पर्सेंट, तीन महीने में 2 पर्सेंट और एक साल में 75 पर्सेंट बढ़ा है। इसके अलावा, तीन साल में इसमें 200% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.99 पर्सेंट है।


कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी ज्वाइंट वेंचर्स के तहत आती है। यह टाटा ग्रुप और हैदराबाद के जीवीके ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।