Tata Coffee Q4 Result : मार्च तिमाही में 20% बढ़कर 48.8 करोड़ हुआ मुनाफा, 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा कॉफी ने 262.84 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 78 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। वहीं, राजस्व पिछले पिछले वर्ष की तुलना में 20.6 प्रतिशत बढ़कर 2,850.2 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 8:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी (Tata Coffee) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Tata Coffee Q4 Result : टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी (Tata Coffee) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा कॉफी का मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 19.7 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस दौरान 48.8 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया है। कमजोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा भी की है।

10.2 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 723 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.2 फीसदी अधिक है। कंपनी के मुनाफे को हायर अदर इनकम और लोवल टैक्स एक्सपेंस से सपोर्ट मिला है।


मार्च तिमाही में टाटा कॉफी का EBITDA सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.72 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की तुलना में इसमें 230 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई है।

FY23 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा कॉफी ने 262.84 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 78 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। वहीं, राजस्व पिछले पिछले वर्ष की तुलना में 20.6 प्रतिशत बढ़कर 2,850.2 करोड़ रुपये हो गया।

आज के कारोबार में टाटा कॉफी के शेयरों में 0.34 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई। NSE पर यह शेयर आज 207.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।