ब्याज खर्च बढ़ने से Tata Communications के प्रॉफिट में 30% की गिरावट

अप्रैल-जून 2023 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 29.8 पर्सेंट की गिरावट के साथ 382 करोड़ रुपये रहा। ब्याज खर्च में बढ़ोतरी और फॉरेन एक्सचेंज संबंधी लाभ कम होने की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट हुई। संबंधित अवधि में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,711 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 9:13 PM
जून तिमाही में Tata Communications का डेटा बिजनेस रेवेन्यू 3,912 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई।

अप्रैल-जून 2023 तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications ) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 29.8 पर्सेंट की गिरावट के साथ 382 करोड़ रुपये रहा। ब्याज खर्च में बढ़ोतरी और फॉरेन एक्सचेंज संबंधी लाभ में गिरावट की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट हुई। संबंधित अवधि में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,711 करोड़ रुपये रहा।

जून तिमाही में कंपनी का डेटा बिजनेस रेवेन्यू 3,912 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। मौजूदा फिस्कल ईयर की पहली तिमाही में डेटा बिजनेस से EBITDA 929 करोड़ रुपये रहा और इसमें 4.2 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि संबंधित तिमाही में अचानक होने वाले कुछ खर्चों की वजह से EBITDA में गिरावट हुई।

टाटा कम्युनिकेशंस के MD और CEO ए एस लक्ष्मीनारायणन ने बताया, 'फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में हमारे डेटा बिजनेस और डिजिटल पोर्टफोलियो की रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रही। इस दौरान Switch की डील हुई और Kaleyra के अधिग्रहण का ऐलान हुआ।' उनका यह भी कहना था कि कंपनी अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू कर रही है और पोर्टफोलियो मजबूत करने से उसे बेहतर ग्राहक मिल सकेंगे।


टाटा कम्युनिकेशंस (TATA Communications) दुनिया की सबसे बड़ी सी केबल नेटवर्क कंपनी है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसका कारोबार 190 से अधिक देशों में फैला हुआ है। दुनियाभर में इसके 7,000 से अधिक क्लाइंट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।