Tata Consumer Q1 : जून तिमाही में 29% बढ़ा मुनाफा, राजस्व में 12% का उछाल

Tata Consumer Q1 : अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 29 फीसदी बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 276.51 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का ग्रुप नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़कर 338 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 6:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

Tata Consumer Q1 : टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 29 फीसदी बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 276.51 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का ग्रुप नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़कर 338 करोड़ रुपये है। कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 345.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.7 फीसदी बढ़ा है।

राजस्व में 12 फीसदी का उछाल

TCPL का कुल राजस्व जून तिमाही में 3741.21 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही के 3326.83 करोड़ रुपये से 12.45 प्रतिशत अधिक है। FMCG कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसे मुख्य रूप से भारतीय कारोबार में 16 फीसदी, इंटरनेशनल बिजनेस में 3 फीसदी (कॉन्सटेंट करेंसी) और नॉन-ब्रांडेड बिजनेस में 5 फीसदी (कॉन्सटेंट करेंसी) की मजबूत ग्रोथ से फायदा हुआ है। राजस्व पिछली तिमाही के 3618.73 करोड़ रुपये से 3.38 फीसदी बढ़ा है। तिमाही के लिए EBITDA 19 फीसदी बढ़कर 547 करोड़ रुपये है।


कंपनी का बयान

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डिसूजा ने कहा, "हमने इस तिमाही में 23 फीसदी की अर्निंग ग्रोथ के साथ-साथ 12 फीसदी की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा हम नए बिजनेस में लगातार निवेश के बावजूद EBITDA मार्जिन का विस्तार करने में सक्षम थे।" राजस्व काफी हद तक अनुरूप था, लेकिन नेट प्रॉफिट अनुमान से अधिक था। ब्रोकरेज के एक सर्वे के अनुसार TCPL Q1 का राजस्व 3728 करोड़ रुपये जबकि नेट प्रॉफिट 331 करोड़ रुपये का अनुमान था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।