Tata Elxsi Q4FY23 Results : टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 201.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 160.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज Tata Elxsi के शेयर लगभग 2 फीसदी गिरकर 6,960 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
