टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे और कमाई में गिरावट आई है। मुनाफे और कमाई में गिरावट के बावजूद टाटा की कंपनी ने निवेशकों के लिए 700% डिविडेंड का ऐलान किया है।
