TCS Q3 Results: रेवेन्यू में 4% का उछाल, ₹27 के डिविडेंड का यह रिकॉर्ड डेट फिक्स

TCS Q3 Result: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का कंसालिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट भी करीब 6 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने नतीजे के साथ अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक बोर्ड ने 27 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 5:21 PM
TCS देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। दिसंबर तिमाही के नतीजे के साथ इसने 27 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TCS Q3 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का कंसालिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट भी करीब 6 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने नतीजे के साथ अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक बोर्ड ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 9 रुपये के अंतरिम और 18 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है यानी कुल 27 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी मिली है। नतीजे से पहले आज इसके शेयर BSE पर 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 3736.20 रुपये के भाव (TCS Share Price) पर बंद हुए हैं।

    TCS Q3 Result की खास बातें

    चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 58,229 करोड़ रुपये से 4 फीसदी उछलकर 60,583 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कांस्टैंट करेंसी टर्म में इसमें 1.7 फीसदी की तेजी आई। सितंबर तिमाही में इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 59,692 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 10,883 करोड़ रुपये से करीब 2 फीसदी उछलकर 11,097 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


    हालांकि तिमाही आधार पर इसका मुनाफा करीब ढाई फीसदी घटा है। सितंबर तिमाही में इसे 11,380 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का EBIT मार्जिन 0.50 फीसदी सुधरकर 25 फीसदी पर पहुंच गया तो एंट्रीशन रेट तिमाही आधार पर 14.9 फीसदी से गिरकर 13.3 फीसदी पर आ गया। इसका ऑर्डर बुक 810 करोड़ डॉलर का है।

    Infosys Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 7% घटा नेट प्रॉफिट, अनुमान से कमजोर रहे नतीजे

    डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

    टीसीएस ने 27 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है जिसमें 9 रुपये का अंतरिम और 18 रुपये का स्पेशल डिविडेंड है। इस डिविडेंड के लिए 19 जनवरी का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। वहीं अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड एलिजिबिल शेयरहोल्डर्स के खाते में 5 फरवरी 2024 को क्रेडिट किया जाएगा।

    रिजल्ट पर क्या कहा TCS के सीएमडी ने

    दिसंबर तिमाही के नतीजे पर टीसीएस के सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने कहा कि मैक्रो लेवल पर इकनॉमिक चुनौतियों के चलते सीजनल तौर पर कमजोर तिमाही में भी टीसीएस का परफॉरमेंस मजबूत रही जो कंपनी के बेहतर डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और कस्टमर सेंट्रिक स्ट्रैटेजी वाले बिजनेस मॉडल को दिखाता है। कंपनी के सीएमडी ने कहा कि सभी मार्केट में डील मोमेंटम मजबूत दिख रही है जिसके चलते लॉन्ग टर्म में कंपनी की ग्रोथ अच्छी दिख रही है। सीएमडी का कहना है कि जेनेरेटिव एआई में मजबूत दिलचस्पी दिख रही है और इस क्षेत्र में कंपनी लीडिंग पोजिशन में है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।